Sabse accha face wash kaun sa hai – सबसे अच्छा फेस वाश कौन सा है जानने के लिए इस आर्टिकल पूरा पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हमने Different skin type और अलग-अलग skin problem को ध्यान में रखते हुए आपके लिए Best Face wash का चुनाव किया है।
NOTE : इस आर्टिकल में बताए गए प्रोडक्ट्स पूरी तरह से हमारे रिसर्च पर आधारित हैं और sponsored नहीं हैं।
( क्लिक करके पढ़ें – अपनी skin type कैसे पहचानें )

Sabse accha face wash खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बातें – Best Face wash buying guide in Hindi
चाहे आप किसी भी फेस वॉश को खरीदे, लेकिन उसे खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है जैसे:
Skin type
मान लीजिए अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप ड्राई स्किन वालों के लिए बनाए गए फेसवास को लगा रहे हैं तो आपको उसका कोई फायदा नहीं मिलेगा।
इसलिए आपको अपने Facewash का चुनाव, हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।
Skin Problem
अगर आपको कोई स्किन प्रॉब्लम जैसे – ब्लैक स्पॉट्स, पिंपल, ब्लैकहेड्स आदि है तो आपको फेस वॉश का चुनाव अपनी स्क्रीन प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए।
Face wash should be Free from harsh chemicals
फेस वॉश बनाते वक्त कंपनिया कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करती हैं जिनमें से कुछ केमिकल त्वचा को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाते, कुछ केमिकल त्वचा के लिए थोड़े से हानिकारक होते हैं तो कुछ केमिकल त्वचा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले इन harsh chemicals से आपको हमेशा बच कर चाहिए।
कंपनिया ऐसे harsh chemicals का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए करती हैं क्योंकि ये सस्ते में मिल जाते हैं।
Face wash में सल्फेट(SLS, SLES), Paraben, Alcohol जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होना चाहिए।
Fragrance
आपका फेसवॉश हमेशा Fragrance-free होना चाहिए क्योंकि एक Fragrance को बनाने में बहुत से हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।
Expiry date
किसी भी सामान को खरीदने से पहले उसकी Expiry date चेक करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कभी भी ऐसे फेसवास को ना खरीदें जो 1 या 2 महीने में expire होने वाला हो।
Reviews
कई बार कंपनियां अपने फेस वॉश को लेकर कई सारे झूठे दावे करती हैं जो कि लोगों के Reviews से पता चल जाता है।
फेस वाश खरीदने से पहले ऑनलाइन अमेजॉन या फ्लिप फ्लिपकार्ट पर जाकर आप लोगों के Reviews को जरूर पढ़ें।
Sabse accha face wash (according to Different Skin Types)
Dry skin ke liye Sabse accha face wash kaun sa hai – Best face wash for dry skin
Dry skin ke liye face wash का चुनाव करते वक्त हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि facewash त्वचा के रोम छिद्रों को बंद ना करे और त्वचा को नमी दे (hydrate करे)।
मेरे अनुसार, भारतीय मार्केट में रूखी त्वचा के लिए मिलने वाले अच्छे फेस वॉश यह है –
Himalaya Herbals Moisturizing Aloe Vera Face Wash
Product का दावा है –
Himalaya Herbals Aloe Vera Face Wash त्वचा की खोई भी नमी को वापस लौटता है यानी यह Dry skin ke liye sabse accha face wash है। इसमें खीरा और एलोवेरा के गुण हैं जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
Pros / फायदे
- Dry skin (रूखी त्वचा) के लिए उपयुक्त है।
- Paraben free है।
- Cruelty-free है यानि इसे बनाने में जानवरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
- Soap free formula से बना है।
- Travel friendly पैकेजिंग है।
- सस्ता है।
Cons / नुकसान
- Fragrance/ scent डाला गया है।
- ज्यादा झाग नहीं बनाता।
Aroma Magic Lavender Face Wash
Product का दावा है –
Aroma Magic Lavender FaceWash में shea butter और lavender extracts है जो स्किन को soft बनाता है।
इसमें orange extract भी है जो स्किन को बूढ़ा होने से रोकता है यानि anti ageing की properties हैं इसमें।
Pros / फायदे
- Cruelty-free है।
- Paraben Free है।
- Soap free है।
- Alcohol free है।
- कोई भी harmful chemicals नहीं हैं।
Cons / नुकसान
- कुछ लोगों को इसकी खुशबू अच्छी नहीं लग सकती है।
Oily Skin ke liye Sabse accha face wash kaun sa hai – Best Face wash for oily skin
ऑयली स्किन के लिए हमेशा ऐसे face wash को चुनें जो gel based हो।
चूंकि तैलीय त्वचा वालों को अक्सर पिंपल की समस्या होती रहती है इसलिए फेस वॉश में नीम, तुलसी या टी ट्री ऑयल हो तो और भी ज्यादा बेहतर होगा।
मेरे अनुसार, इंडिया में oily skin ke liye Best Facewash यह हैं –
Plum Green Tea Pore Cleansing Face Wash
Product का दावा है –
Plum Green Tea Pore Cleansing Face Wash को विशेषकर Oily और Combination skin type के लिए बनाया गया है।
यह Face Wash स्किन से excess oil को निकलता है और रोमछिद्रों को बंद होने से रोकता है ताकि पिंपल की समस्या ना हो।
इस FaceWash में cellulose beads हैं जो mild scrub की तरह काम करते हैं और त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं।
Pros / फायदे
- जिन लोगों को acne की समस्या है उनके लिए भी Plum Green Face Wash best है।
- Soap free है।
- Cruelty-free है।
- इसमें parabens, phthalates और SLS नहीं है।
- 100% Vegan है मतलब इसे बनाने में किसी भी animal product का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
Cons / नुकसान
- दूसरे फेसवाश की तुलना में थोड़ा महंगा है।
Aroma Magic Neem And Tea Tree Face Wash
Product का दावा है –
Aroma Magic Neem And Tea Tree Face Wash को विशेषकर oily skin के लिए बनाया गया है।
इस फेसवॉश में neem and rose extracts हैं जो पिंपल और एक्ने को ठीक करने में मदद करता है।
इसमें tea tree और lavender essential oils है जो ब्लैकहेड्स होने से भी रोकता है।
कम्पनी के अनुसार, इसमें कई विटामिन हैं जो त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करता है।
( क्लिक करके पढ़ें – जल्द से जल्द पिंपल कैसे ठीक करें )
Pros / फायदे
- यह फेसवॉश Paraben-free और Soap-free है।
- इसमें कोई Alcohol नहीं हैं।
- इसमें Fragrance नहीं डाली गई है
- पूरी तरह से Cruelty-free है।
- इसमें कोई artificial colour नहीं डाला गया है।
- यह महंगा भी नहीं है।
Cons / नुकसान
- कुछ लोगों को इस फेसवॉश को इस्तेमाल करने के बाद चेहरे में dryness महसूस हो सकती है।
Lotus Herbals Tea Tree & Cinnamon Anti-Acne Oil Control Face Wash
Product का दावा है –
Lotus Herbals Tea Tree & Cinnamon Anti-Acne Oil Control फेसवॉश Combination और oily skin को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
यह फेसवॉश त्वचा से excess oil को निकालता है और इसमें मौजूद Cinnamon त्वचा से dead cells को हटाता है।
Pros / फायदे
- Acne होने से रोकता है।
- त्वचा को dry नहीं बनाता है।
- Mild scrub की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह फेसवॉश Travel-friendly packaging के साथ आता है।
Cons / नुकसान
- 100% Paraben free नहीं है।
- Sulphate free नहीं है।
Best face wash for combination skin in India
Combination skin type वाले लोग ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं जो oily skin के लिए बनाया गया हो।
Sensitive Skin ke liye sabse accha face wash kaun sa hai – Best Facewash for Sensitive skin
Sensitive skin वाले लोग किसी भी फेस वॉश को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
भारतीय मार्केट में मिलने वाले sensitive skin ke sabse accha face wash के नाम इस प्रकार से है –
Cetaphil Gentle Skin Cleanse
Product का दावा है –
Cetaphil Gentle Skin Cleanse चेहरे से गंदगी और अशुद्धियां हटाता है। साथ ही यह चेहरे को काफी नमी भी देता है।
Cetaphil Cleanse चेहरे में हो रही जलन और खुजली को भी कम करने में मदद करता है।
Pros / फायदे
- यह फेसवॉश Dermatologically tested है।
- इसे Soap-free formula के साथ बनाया गया है।
- यह Non-comedogenic है यानि त्वचा के रोमछिद्रों को बंद नहीं करता है।
- यह Hypoallergenic भी है।
Cons / नुकसान
- इस फेसवॉश में paraben है।
यह दूसरे फेसवॉश के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
RE’ EQUIL Face Wash for Oily, Sensitive and Acne Prone Skin
Product का दावा है –
अगर आपकी स्किन ऑयली + सेंसटिव है तो आप RE’ EQUIL Face Wash for Oily, Sensitive and Acne Prone Skin का इस्तेमाल करें।
RE’ EQUIL का यह फेसवॉस बंद रोमछिद्रों को खोलकर चेहरे से गंदगी निकालता है। साथ ही यह चेहरे की नमी को भी बरकरार रखता है।
Pros / फायदे
- RE’ EQUIL का यह फेसवॉश Dermatologically tested है।
- इसमें Clinically proven ingredients हैं।
- यह फेसवॉश Soap free है।
- यह SLS और paraben free फेसवॉश है।
Cons / नुकसान
- यह फेसवॉश दूसरे फेसवॉश की तुलना में मंहगा है।
- इसका इस्तेमाल Dry + Sensitive skin type वाले लोग नहीं कर सकते।
Kaya Clinic Face Cleanser for Sensitive Skin
Product का दावा है –
Kaya Clinic Face Cleanser त्वचा से जमी हुई गंदगी को निकालकर, त्वचा को अंदर से साफ करता है। यह त्वचा के प्राकृतिक तेल को बरकरार रखकर, त्वचा को dry होने से बचाता है।
Pros / फायदे
- Dry + Sensitive skin type वाले लोगों के लिए ज्यादा असरदार है।
- यह फेसवॉश soap free, perfume/fragrance free, hypoallergenic है।
- इस फेसवॉश के Formula को dermatologists द्वारा बनाया गया है।
Cons / नुकसान
- इसमें paraben डाला गया है।
- यह फेसवॉश थोड़ा महंगा है।
Face wash for Normal skin
जिन लोगों की skin type normal है वे ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जिसके ट्यूब पर All skin type या Normal skin लिखा हो।
Sabse accha face wash (according to different skin problems)
Best Face wash for Dark spots
Good Vibes Plus Dark Spot Removal & Skin Toning Face Wash
Product का दावा है –
Good Vibes Plus Dark Spot Removal Face Wash में मुलेठी का निचोड़ डाला गया है, जो चेहरे से काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।
Pros / फायदे
- स्किन को गोरा बनाने में मदद करता है।
- चेहरे की रंगत एक समान बनाने में मदद करता है।
- रोमछिद्रों को अन्दर से साफ करता है।
- यह Cruelty-free है यानि इसे बनाने में जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
Cons / नुकसान
- इस फेसवॉश में sulfate and paraben है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Best skin lightening, Whitening and brightening face wash
भारतीय मार्केट में स्किन को गोरा बनाने के लिए कई सारे फेसवॉश उपलब्ध हैं। इनमें मुख्य सामग्री होती है Vitamin C. यह विटामिन त्वचा को गोरा करने में कारगर है।
Mamaearth Vitamin C Face Wash
Product का दावा है –
Mamaearth Vitamin C Face Wash में विटामिन C है जो त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। यह त्वचा की रंगत को एक समान करने में भी मदददगर है।
Pros / फायदे
- इस face wash में Sulfates, Parabens, SLS, और Mineral Oils नहीं हैं।
- इस फेसवास के ingredients Dermatologically tested हैं।
Cons / नुकसान
ड्राई स्किन वालों को इस फेसवॉश के इस्तेमाल के बाद स्किन और ज्यादा ड्राई लग सकती है।
Best Activated Charcoal face wash
अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां प्रदूषण ज्यादा हो तो ऐसे में Activated Charcoal face wash का इस्तेमाल करना चहिए।
Activated Charcoal स्किन से गंदगी को खींच कर बाहर निकलता है और त्वचा को बिल्कुल डिटॉक्स कर देता है।
Aroma Magic Charcoal Face Wash
Product का दावा है –
Aroma Magic Charcoal Face Wash त्वचा से सभी अशुद्धियों और toxins को बाहर निकलता है। यह त्वचा dead cells को हटाता है। यह त्वचा को जवां रहने में मदद करता है।
Pros / फायदे
- Aroma Magic Charcoal Face Wash में parabens, soap, alcohol, artificial coloring और fragrance नहीं है।
- इसमें कोई सल्फेट भी नहीं है।
Cons / नुकसान
- Dry Skin Type वालों को इसे इस्तेमाल करने के बाद थोड़ी ज्यादा मात्रा में मॉश्चराइजर लगाना पड़ सकता है।
In Sum:
हमेशा अपनी skin type या skin problems को ध्यान में रखते हुए ही अपने लिए सबसे अच्छे फेसवॉश को चुनें।
हमें आशा है कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह जानकारी मिल गई है कि आपके लिए Sabse accha face wash kaun sa hai.
अगर इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सुझाव या सवाल हो तो केमेंट अवश्य करें।
I saw this blog. It is good but better. You should improve the quality of your content. I can write good health contents for you.
Thanks for share
Mam, agar aap oily skin ke liye best moisturizer bata dete . Jo sasta or effective ho too bahut kripa hoti. I am waiting for that post.
Thank you.
Love you Mam 💐💐
mam kya aap dry skin ke liye koi accha face wash bata sakte ho kya ? waiting for your next article